Monday, September 29, 2014

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ ....

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ .... 


बुद्ध के गुरु कौन थे ? वो किस किताब से ऐसा ज्ञान प्राप्त किये जो आज हजारों वर्ष बाद भी प्रचलित है - वो किस विश्वविद्यालय से डिग्री लिए या परीक्षा पास किये ...बात सिर्फ बुद्ध की ही नहीं है - कई सारे ढेर वैज्ञानिक या अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे लोग बिना किसी आकार वाले गुरु के ही ज्ञान प्राप्त किये हैं ....दरअसल आपका 'मन' ही सबसे बड़ा गुरु है ...जब मन मंथन करता है ...ज्ञान वहीँ से निकलता है ...जो आप सोचेंगे ..आपका मन उसी का मंथन करेगा ...वो कंप्यूटर साईंस हो या फिलोसोफी या अध्यातम या फिर भूगोल या राजनीति ....वही मन आपको ज्ञान देगा ...और एक सही दिशा निर्देशन ही सच्चा ज्ञान है ....कई ज्ञान खुद के लिए होते हैं और कई ज्ञान बांटने के लिए ....ज्ञान कोई दान नहीं होता जो आप किसी और को देने के बाद भूल जाएँ ....इसे देने के लिए सही पात्र का चुनाव किया जाता है ...और यहीं से एक रिश्ता बनता है - गुरु और शिष्य का ...आपके मन और आपके ज्ञानेन्द्रियों का ....मन आपका गुरु ....एक बगैर आकार वाला गुरु ....और आपके बढ़ाते कदम बताएँगे ...आपका गुरु कैसा है ....:))


@RR १२ जुलाई - २०१४ 

No comments: